उरई, फरवरी 2 -- उरई। दैवोलिया रिसोर्ट संस्कार पैलेस में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों को कौशल उन्नयन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना रहा। समारोह में यूपीआईडी की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित तथा उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सदर विधायक ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना पारंपरिक शिल्पकारों, कारीगरों एवं लघु उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उपायुक्त उद्योग ने योजना के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.