विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ उठाएं
अंबेडकर नगर, अप्रैल 25 -- अम्बेडकरनगर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में पारंपरिक कारीगरों को छह दिवसीय प्रशिक्षण देकर उन्हें दक्ष बनाया जाएगा। इस दौरान उन्हें उद्योग विभाग से मानदेय भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत लाभार्थियों को टूल किट प्रदान कर उनके कारोबार को बढ़ाने में मदद की जाएगी। उपायुक्त उद्योग एचपी मौर्य ने बताया कि इसमें बढ़ई, दर्जी, नाई, लोहार, कुम्हार, हलवाई व राजमिस्त्री आनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। फार्म भरने हेतु आधारकार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र व मोबाइल नंबर आवश्यक है। यह भी पढ़ें- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवेदन शुरू यह भी पढ़ें- ओडीओपी योजना से वित्तीय मदद को करें आवेदन
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.