फरीदाबाद, जून 15 -- पलवल, सरसमल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत मंगलवार को गांव दूधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में लोगों को योग, प्राकृतिक खेती, मिलेट्स, पोषक आहार और स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि 21 जून को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके लिए प्रशासन और आयुष विभाग तैयारियों में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- देसंविवि में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम, कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत हुआ सामूहिक योगाभ्यास यह भी पढ़ें- जिला और ब्लॉक स...