औरंगाबाद, सितम्बर 19 -- नवीनगर थाना के निकट गायत्री मंदिर परिसर में बुधवार को भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्रम दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की। संचालन जिला मंत्री हरिराम ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड के सभी श्रमिकों के हित के लिए संगठन सदैव तत्पर है। उन्होंने प्रखंड स्तर पर अभियान चलाकर अधिक से अधिक श्रमिकों को संगठन से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने विश्वकर्मा पूजा पर सभी श्रमिकों के खाते में पोशाक प्रोत्साहन राशि के रूप में 5-5 हजार रुपये भेजे हैं। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी श्रमिकों को दी गई। कार्यक्रम में सुमन कुमार सिंह, अभय कुमार, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.