धनबाद, मार्च 2 -- धनसार विश्वकर्मा परियोजना में बीसीसीएल के वरीय फीटर के पद पर कार्यरत जयंतो दत्ता रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। सहकर्मियों ने कोलियरी परिसर मे उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी। सहकर्मियों नें उन्हें शॉल ओढ़ाकर, छाता, टॉर्च, बैग देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित बीसीकेयू नेता नंदलाल महतो ने कहा कि जयंतो दत्ता ने अपने पूरे कार्यकाल मे अपने मेहनत, अनुशासन का पालन करते हुए कंपनी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा की रिटायरमेंट कोई अंत नहीं बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरूआत है। मौके पर विनय कुमार, धर्मनाथ सिंह, सुरेश कनौजिया, रामेश्वर राम, उमेश दूसाध, लखन हजाम, राजेश कुमार, रमेश सोरेन, सनत सेन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.