सहारनपुर, मार्च 29 -- सहारनपुर। वार्ड 37 गिल कॉलोनी क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा चौक स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर निगम से स्वीकृत कार्य का शनिवार को शुभ मुहूर्त महानगर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और नगर विधायक राजीव गुंबर ने भूमिपूजन कर किया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापौर व विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कराने पर आभार जताया। इस मौके पर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा गया है, जिसके तहत शहर में अन्य महापुरुषों के नाम पर भी चौकों का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पार्षद गौरव कपिल, कपिल धीमान, शिवमंगल, राजकुमार शर्मा, ओमपाल पांचाल, रामेन्द्र राणा, तरुण शर्मा, श्र...