विश्वंभरपुर हाई स्कूल में एनीमिया की हुई जांच।
सीवान, अप्रैल 29 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के विश्वंभरपुर हाई स्कूल में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एनीमिया जांच कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 52 छात्राओं का एनीमिया से संबंधित ब्लड सैंपल जांच किया गया वहीं जांच के बाद जिले को रिपोर्ट किया गया। यह जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस जांच कैम्प में पहुंचे चिकित्सकों में डॉ. अजय कुमार, डॉ. शाहिद अली, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद मुजफ्फर सिवानी, एएनएम पूनम कुमारी द्वारा छात्राओं का जांच किया गया। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि इस तरह की समस्याओं का एक ग्रुप जिनसे लाल रक्त कोशिकाओं का आकार बिगड़ जाता है और वे टूट जाती हैं। सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक विकार है। जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं हंसिया के आकार में परिवर्तित हो जाती हैं। कोशिकाएं जल्दी मर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.