बलिया, अप्रैल 2 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के बड़की मठिया परिसर में मठ योगेंद्र गिरी मठिया ट्रस्ट की ओर से 25 लाख रुपये से नवनिर्मित विश्राम कक्ष एवं अतिथि कक्ष का लोकार्पण गुरुवार को नगर पंचायत की चेयरमैन शांति देवी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच फीता काटकर किया।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की यह बहुत पुरानी मठिया है। इस परिसर में पर्याप्त जमीन है। इसके सुंदरीकरण के तमाम कार्य हो रहे हैं। यहां बन रहे मैरेज हाल का कार्य पूरा हो जाने के बाद आसपास के लोगों को शादी-विवाह और अन्य मांगलिक आयोजन में सहुलियत होगी। चेयरमैन ने मठिया की बेहतरी के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय सिंह मंटू ने बताया कि मंदिर परिसर में ढाई करोड़ की लागत से दो विवाह मंडप के साथ ही बड़ी मठिया के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। शादी मंडप उन लोगों क...