विश्रामपुर शहर में निकला मुहर्रम का जुलूस
पलामू, जून 27 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर नगर पंचायत मुख्यालय में शुक्रवार को अकीदत वके साथ मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। कोशियार, डिहरिया, झगरूआ, उर्सुला, कविलासी सहित दर्जन भर गांवों के लोग जुलूस में शामिल हुए। डाक बंगला परिसर में सभी गांवों के ताजिया व सिपड़ का मिलान हुआ, जहां मुस्लिम युवकों ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। जुलूस के दौरान या हुसैन के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।मुहर्रम इंतजामिया कमेटी ने स्थानीय गणमान्य लोगों व प्रशासनिक अधिकारियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। जुलुस को लेकर बिश्रामपुर पुलिस की ओर से सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया था। यह भी पढ़ें- पांडू में निकला मुहर्रम का जुलूस यह भी पढ़ें- सौहार्दपूर्ण के साथ पाटन में मना मुहर्रम यह भी पढ़ें- हरिहरगंज में निकला मुहर्रम का जुलूस
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.