पलामू, जुलाई 4 -- विश्रामपुर। समग्र शिक्षा अभियान के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत तीन से 18 वर्ष आयु वर्ग के अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए शनिवार को विश्रामपुर के बीआरसी में शिविर लगाकर सहायक उपकरण वितरण किया गया। शिविर में पूर्व से चयनित 28 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण दिया गया। समावेशी शिक्षा के प्रभारी मनोज मिश्रा, बीपीएम सतीश कुमार तिवारी, एएलआईएमसीओ (कानपुर) की टीम, विश्रामपुर के रिसोर्स शिक्षक प्रशांत कुमार चौबे, उंटारी के रिसोर्स शिक्षक श्याम सुंदर वर्मा, प्रखंड साधन सेवी मनोज कुमार पाठक, एमडीएम प्रभारी अजीत कुमार तिवारी ने उपकरण वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण देकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने व आत्मनिर्भर बनाने क...