विश्रामपुर में शांति समिति की हुई बैठक में सौहार्द से मोहर्रम जुलूस निकालने पर बनी सहमति
पलामू, जून 22 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। मोहर्रम पर्व को लेकर विश्रामपुर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे और संचालन राजन पांडेय ने किया। बैठक में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्द पूर्ण वातावरण में निकालने का निर्णय लिया गया। विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीव मंडल ने कहा कि मिल जुलकर मनाने से पर्व का महत्व और बढ़ जाता है। इसलिए सभी लोग मिलजुलकर भाईचारगी के बीच मोहर्रम का जुलूस निकाले। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव सिंह ने मोहर्रम पर्व के दौरान अमन शांति कायम रखने में सभी से सहयोग करने का अनुरोध किया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने कहा कि पुलिस शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर रामगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक जुलूस के दौरान शां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.