पलामू, जून 1 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। भाजपा के विश्रामपुर नगर एवं ग्रामीण मंडल के बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी सभागार में सोमवार को हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची सत्यापन एवं नए मतदाताओं को जोड़ने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। मुख्य अतिथि सह भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित कुमार ने कहा कि भाजपा संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि सभी बीएलए-2 कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ...