पलामू, नवम्बर 15 -- विश्रामपुर। झारखंड स्थापना के रजत पर्व पर विश्रामपुर नगर परिषद के प्रमुख कस्बा रेहला में संचालित ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल, ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल व संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति देकर प्रोत्साहन पाया। ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद डॉ राजेश्वर पांडेय, सेवानिवृत्त डीएसओ शशिनाथ चौबे, सेवानिवृत्त बीईईओ सत्येंद्र नारायण चौबे, शिक्षक वृहस्पत चौबे, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र शुक्ला, संस्थापक अवध बिहारी पांडेय आदि ने संयुक्त रूप से किया। ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। रेहला के थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ व कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने स्कूल क...