गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विश्नोई गिरोह से जुड़े असलहा तस्करी के मामले में कैंट थाना पुलिस ने बुधवार सुबह चार और बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों में दस हजार रुपये का इनामी बीरू साहनी भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से .32 बोर की दो अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की हैं। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: आंवला में बंद भट्ठे पर चल रही थी तमंचों की फैक्ट्री, चार बंदीगिरफ्तार आरोपितों की पहचान गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चौरीचौरा के डुमरी खास निवासी मुलायम निषाद उर्फ नितेश, रामगढ़ताल के लहसड़ी खैरा टोला निवासी शैलेंद्र निषाद, इसी इलाके के बीरू साहनी और डुमरी खास निवासी चंदन जायसवाल उर्फ लकी के रूप में हुई है।पूर्व गिरफ्तारियां और पूछताछ पुलिस के ...