विशेष स्वच्छता अभियान के तहत महापौर-नगर आयुक्त ने किया शहर का निरीक्षण
शाहजहांपुर, जून 23 -- शाहजहांपुर। नगर निगम के विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार सुबह महापौर अर्चना वर्मा ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण और जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कचरे का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता कार्यों की सतत निगरानी रखने और नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.