अलीगढ़, फरवरी 27 -- बरला (अलीगढ़), संवाददाता। बरला कस्बे के एक मोहल्ले में विशेष समुदाय के लोगों ने दलित समाज के लोगों के साथ चोर बताकर बुरी तरह मारपीट की। यही नहीं, पुलिस भी बुला ली। बाद में पता चला कि पीड़ित पक्ष की बकरी का बच्चा गुम हो गया था। वह आरोपियों के घर पूछने के लिए गया था तो उल्टा उन्हें पीटा गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए तीन भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। बरला कस्बे के कोलिया नगला निवासी नवाब सिंह पुत्र भगवती प्रसाद के अनुसार बुधवार को उनकी बकरी का बच्चा कहीं गुम हो गया था। वह, उनका छोटा भाई भीम राज, पत्नी व मां उसे खोज रहे थे। रात करीब नौ बजे घर से 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले विकार, दानिश, नाजिम व समीम मोहम्मद के घर पहुंचे। उनके घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने पर उन्होंने बताया कि उनकी बकरी का बच्चा आपके ...