सीतापुर, मार्च 5 -- बिसवां देहात, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में होली मिलन को जा रही एक किशोरी का अपहरण एक धर्म विशेष के युवक ने किया। आरोपी युवक, किशोरी को खींचकर बाइक पर बिठाकर एक फैक्ट्री ले गया। किशोरी के चीखपुकार पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी किशोरी को छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिसवां क्षेत्र की निवासी एक किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह बुधवार शाम होली मिलने के लिए जा रही थी। उसी दौरान वसीर खान उसे एक डॉक्टर के घर के पास से जबरन खींचकर बाइक पर बैठा लिया और पास में ही स्थित एक फैक्ट्री में ले गया। किशोरी ने चीखपुकार मचाना शुरू किया तो आसपास के ग्रामीण चीखपुकार सुन फैक्ट्री पहुंच गए। ग्रामीणों को देख वसीम मौके से किशोरी को छोड़कर भाग निकल...