मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में मुस्लिम किशोरी के अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 18 अप्रैल की है,गांव हाजी नगला तिगरी निवासी 17 वर्षीय किशोरी दुकान से जरूरी सामान खरीदने जा रही थी, आरोप है कि तभी चौराहे पर अकेला देख गांव निवासी कपिल और विशाल ने किशोरी को पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा डालकर जबरन कार में अगवा कर ले गए, किशोरी के घर वापस न आने पर किशोरी की मां ने थाना डिलारी को नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- किशोरी का अपहरण, एक युवक पर केस मुस्लिम किशोरी का अपहरण होने की घटना से गांव में माहौल गर्मा गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार भंगेला ने कहा, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है, किशोरी...