बागपत, मई 24 -- जिलेभर में रविवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की टीम ने 65 वाहनों के चालान काटे। सबसे अधिक चालान ओवरलोडिंग ओर नो हेलमेट पर काटे गए। दरअसल, परिवहन आयुक्त ने 31 मई तक विशेष सड़क सुरक्षा/प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हुए है। जिसके तहत जनपद में एआरटीओ विपिन कुमार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान यात्रीकर अधिकारी संदीप जयसवाल एवं संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा विभिन्न वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान नो ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए एवं जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 65 वाहनों के चालान किए गए। यह भी पढ़ें- सवारी ढोने वाले माल वाहनों, अवैध बसों पर चला हंटर एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट, नो पार्किंग एवं नो हेलमेट जैसे यातायात नियमों के पालन ...