मेरठ, मार्च 28 -- लावड़ नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सा विभाग टीम द्वारा संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की जानकारी देते हुए साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। नगर पंचायत चेयरपर्सन हज्जन आफताब बेगम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई, जलभराव की समस्या का समाधान और मच्छरों की रोकथाम के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है, जो ओर अधिक गहनता के साथ आगे बढाया जाएगा। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहित कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संदीप कुमार, नगर के ब्रांड एंबेसडर सुशील कुमार, यावर कुरैशी, देवेंद्र कुमार, गौरव, अंकित, दीपक शर्मा, चमन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.