मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- ब्लॉक परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। यह अभियान बुधवार से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जागरूकता फैलाना है। बुधवार को ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुदगल ने किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुरजननगर वीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेंद्र सिंह, ब्लॉक कोर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, रिंकू सिंह तथा ब्लॉक के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षा एवं घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि माह ...