बिजनौर, जून 23 -- डीएम जसजीत कौर ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का द्वितीय चरण 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। जबकि दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रचार-प्रसार को आयोजित होगी साइकिल रैली समीक्षा बैठक डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को अभियान के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान के अंतर्गत तैयार किए गए मा...