संभल, जून 27 -- कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश एवं सीडीओ गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों एवं जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, माइक्रो प्लान और विभागवार कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक समय पर वैक्सीन पहुंचे तथा रूट चार्ट का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। स्टॉप डायरिया अभियान की समीक्षा के दौरान छोटे बच्चों की दूध की बोतलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- विशेष स...