एटा, जनवरी 8 -- जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमरंजन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 कार्य प्रगति पर है। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को सभी मतदेय स्थलों पर नियमानुसार कर दिया गया है। आयोग ने दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 06 फरवरी तक निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में ऐसे सभी पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। किसी कारणवश मतदाता सूची से विलोपित हो गया है। अपने निकटतम मतदेय स्थल पर तैनात बीएलओ से संपर्क कर प्रारूप-6 (नया पंजीकरण), प्रारूप-7 (अपमार्जन) एवं प्रारूप-8 (संशोधन) के माध्यम से आवश्यक अभिलेखों सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उप जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.