विशेष संकीर्तन कर किया बाबा का गुणगान
मुरादाबाद, मई 14 -- नगर में नगलिया रोड स्थित साईं धाम में गुरुवार को साईं भक्तों ने पूजा अर्चना के उपरांत विशेष संकीर्तन कर बाबा का गुणगान किया। बाबा के वरिष्ठ सेवक कांता प्रसाद शर्मा ने अपने अनेक अनुभव भक्तों के साथ साझा किये। अन्य भक्तों ने भी बाबा के आशीर्वाद का वर्णन किया। भक्तों ने कहा कि बाबा सबके मन की पहचानते हैं सबका भाव समझते हैं जो जिस भाव से उनके पास जाता है, उसी भाव से उसे फल देते हैं परंतु ऐसा कभी नहीं हुआ कि बाबा के दरबार से कोई खाली हाथ लौटा हो। साईं धाम की स्थापना पर सभी भक्तों ने प्रसन्नता व्यक्त की। संकीर्तन के उपरांत बाबा की विशेष आरती की गई प्रसाद बांटा। संकीर्तन में विकास सक्सेना, गौरव सहदेव, अखिलेश श्रीवास्तव, हेमंत शर्मा, पंडित राजेश अवस्थी, कांता प्रसाद शर्मा,श्यामलाल शर्मा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.