सासाराम, दिसम्बर 22 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह सिंह ने सोमवार को आरा-सासाराम-पटना एनएच-119 ए तथा कोलकाता-वाराणसी एनएच-319बी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में भूमि अर्जन, मुआवजा भुगतान, लंबित दावों तथा कार्य-प्रगति से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई डीएम ने दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं अंतर्गत प्रभावित रैयतों (भूमि स्वामियों) को शीघ्र व पारदर्शी मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...