सहारनपुर, मार्च 12 -- बेहट। स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित विशेष शिविर के छठे दिन महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूक अभियान चलाया। वक्ताओं ने स्वयंसेविकाओं को महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों से प्रेरित किया। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रवजलित के किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ सुनीता सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की भूमिका त्यागी वो प्राचार्य ने अपने अनुभवों और जीवन संघर्षों के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित किया। कहा कि संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास से ही महिला अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकती है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भरता और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया। महिला पुलिस क...