लोहरदगा, जून 25 -- कैरो प्रखंड के पंचायत गजनी, गुड़ी, हनहट में पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 45 लोगों ने आवेदन किया जिसमें योग्य आवेदक 22 की लर्निंग डीएल जारी की गई। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि विशेष कैंप का उद्देश्य ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को उनके घर के निकट परिवहन विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराना एवं लाइसेंस की प्रक्रिया का सुगम एवं सुक्षम बनाना है।जिला परिवहन कार्यालय लोहरदगा के कर्मियों के द्वारा आवश्यक दस्तावेजों के जांच मौके पर ही की गई lशिविर के दौरान से सड़क सुरक्षा के बारे में, हिट एंड रन के मुआवजा गुड सेमेरिटन, ट्रैफिक नियम आदि के बारे में सड़क सुरक्षा के कर्मचारियों के द्वारा जानकारी दी गई।शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू , डीआरएसएम अमृतेश्वर गिरी, कंप्यूटर ...