बिजनौर, जनवरी 22 -- चांदपुर। विवेकानन्द इंटर कॉलेज, दरबाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस निर्धारित कार्यक्रमानुसार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण विषय को समर्पित रहा। समस्त गतिविधियां कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार तथा कार्यक्रम अधिकारी प्रीति राजपूत के समग्र निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में रजनी देवी, शानू शर्मा, यशपाल सिंह समाज सुधारक तथा सौरभ सिंह देशवाल उपप्रबन्धक इंडियन बैंक चांदपुर शिविर में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सौरभ सिंह देशवाल उप-प्रबंधक, इंडियन बैंक चांदपुर ने अपने वक्तव्य में संविधान द्वारा महिलाओं को प्रदत्त अधिकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा, समान अवसर एवं सम्मानपूर्ण जीवन के अधिकारों की वास्तविक पूर्त...