विशेष शिविर का आज होगा आयोजन
दरभंगा, मई 9 -- दरभंगा। नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर लम्बित ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए प्रेक्षागृह में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी सफलता के लिए कई काउंटर बनाए गए हैं। डीएम कौशल कुमार ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित की जाएं। डीएम ने बताया कि ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए काउंटर, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.