लखीसराय, जून 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित विशेष शाखा में सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए लखीसराय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। यह भी पढ़ें- विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा: पुलिस की कड़ी निगरानी, अधिकारियों ने केंद्रों का किया निरीक्षणसुरक्षा इंतजाम जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बुधवार को परीक्षा के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विश्वजीत कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) अजीत कुमार चौहान ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दि...