सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सीतामढ़ी। जिले में शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गयी है। डीएम रिची पाण्डेय और एसपी अमित रंजन के निर्देश पर होली को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार के जिले के विभिन्न स्थानों पर परिवहन, ट्रैफिक व मद्य निषेध की संयुक्त टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष टीम ने नेपाल से आने वाले रास्ते पर टंडसपुर, बरियारपुर चौक और कांटा चौक पर सघन वाहन चेकिंग की। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, आरसी, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन व ओवर लोडिंग की जांच की गई। साथ ही ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से विशेष अभियान चलाया गया। एमवीआई ने बताया कि जांच के दौरान त्रुटिपूर्ण कागजात, ट्रिपल लोड व बगैर हेलमेट वाहन चलाने कई वाहनों चालकों से जुर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.