जहानाबाद, मार्च 6 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी के नेतृत्व में शहर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान भगत सिंह चौक, सहार पुल एवं प्रसादी इंग्लिश के पास वाहनों की जांच की गयी। जांच के दौरान बाइक सवार से हैमलेट एवं चारपहिया वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट प्रयोग करने की सलाह दी गयी। साथ ही कई वाहनों चालकों से चालान भी काटा गया जो सीट बेल्ट एवं हेमलेट नहीं पहने हुए थे। इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि सभी वाहन चालकों को हैमलेट पहनने के प्रति जागरूक करने और सीट बेल्ट लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटना पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.