गिरडीह, अप्रैल 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के तत्वाधान में निःशुल्क, सुलभ एवं शीघ्र न्याय हेतु 25 अप्रैल 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है। बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक कर विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। बताया गया कि उक्त विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस से संबंधित मामलो के अलावा अन्य सुलहनीय मामलो का निष्पादन किया जायेगा। चेक बाउंस से संबंधित मामलों में दिनांक 20.04.2026 से दिनांक 24.04.2026 तक प्री काउंसलिंग चलेगा। इस बीच लोग आकर अपने वाद का निपटारा न्यायालय में सुलह समझौते के आधार पर करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...