मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में चेक बाउंस मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन को लेकर विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्वेता कुमारी सिंह ने किया। मौके पर सभी न्यायिक अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद मौजूद थे। चेक बाउंस मामलों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों के तीन बेंच गठित किए गए थे। इन बेंचों में आपसी सहमति से कुल 223 मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें कुल पांच करोड़ 14 लाख, पांच हजार 498 रुपये समझौता राशि तय की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के सुचारू संचालन को लेकर सचिव तेज कुमार प्रसाद ने सभी बेंचों का निरीक्षण कि...