बिहारशरीफ, मई 23 -- विशेष लोक अदालत में निपटाए जाएंगे चेक बॉन्स के मामले 18 जुलाई और 21 नवम्बर को लगेगी विशेष लोक अदालत बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। कोर्ट में लंबित चेक बाउंस से संबंधित मामलों के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए नालसा एवं बालसा के सहयोग से जिला एवं हिलसा अनुमंडल न्यायालय में विशेष लोक अदालत लगेगी। 18 जुलाई और 21 नवंबर को इस विशेष अदालत में दोनों पक्षों के समझौते के आधार पर चेक बाउंस मामलों का निपटारा किया जायगा। इसमें पक्षकारों को समय एवं धन की बचत के साथ स्थायी विवाद समाधान होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव ने कहा कि ऐसे मामलों के अधिक से अधिक पक्षकार भाग लेकर सुलह समझौते के तहत अपने विवाद का निपटारा कर इस अवसर का लाभ लें। यह भी पढ़ें- तीन हजार से अधिक चेक बाउंस के मामले लंबित उन्होंने बताया कि ...