धनबाद, अप्रैल 26 -- झालसा के निर्देश पर एनआई एक्ट से जुड़े मामलों के निबटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह प्रभारी सचिव डालसा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में एनआई एक्ट का विशेष लोक अदालत का आयोजन किया। इसका प्री-सीटिंग लोक अदालत 20 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक चलाया गया, जो सोमवार को संपन्न हो गया। लोक अदालत में कुल 553 मामलों का निबटारा हुआ। इसमें तीन करोड़ पांच लाख 76 हजार 900 रुपए की रिकवरी हुई। सर्वाधिक 289 वाद एनआई एक्ट से संबंधित पाए गए। यह भी पढ़ें- लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निपटारा यह भी पढ़ें- लोक अदालत में 19 मामले का निपटारा, 31,94,673 रूपये का समझौता यह भी पढ़ें- मासिक लोक अदालत में 101 मामलों का निष्पादन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...