हाथरस, जुलाई 9 -- हाथरस। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देशन में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष विनय कुमार तृतीय के द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित करते हुये मध्यस्थता अभियान 2.0 को सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला जज ने कहा कि न्यायालयों से ज्यादा से ज्यादा सुलह समझौते हो सकते है उन पत्रावलियों को मीडियेशन सेन्टर भेजने के लिए एनआई एक्ट की धारा 138 की विशेष लोक अदालत 18 जुलाई एवं उच्चतम न्यायालय में दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को समाधान समारोह के अन्तर्गत आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान 2.0 का अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश दिए गये। यह भी पढ़ें- लोक अदालत और विशेष लोक अदालत को लेकर हुई बैठक प्रधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने बताया है कि बैठक में सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

हिं...