विशेष लोक अदालत को लेकर चलेगा डोर-टू-डोर कैंपेन
अलीगढ़, जुलाई 2 -- अलीगढ़। जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को पराविधिक स्वयं सेवकों की बैठक हुई। सचिव ने अगस्त 2026 में होने वाली सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत (21, 22 व 23 अगस्त) को लेकर उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। डोर-टू-डोर कैंपेन करने के लिए निर्देश दिए कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों (गांवों-कस्बों) में जाकर उन परिवारों की पहचान करें, जिनका कोई मामला सर्वोच्च अदालत में लंबित है। यह स्पष्ट किया गया कि कई बार ग्रामीणों को कानूनी प्रक्रियाओं की पूरी समझ नहीं होती। इसलिए स्वयंसेवकों का काम पक्षकारों को यह समझाना है कि इस समाधान समारोह के जरिए वे बिना किसी अतिरिक्त खर्च और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटे, आपसी सहमति से अपने पुराने विवादों को खत्म कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.