गोंडा, मई 7 -- गोंडा, संवाददाता। सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक न्याय पहुंचाने तथा पक्षकारों की आपसी सहमति से मामलों का हल निकालने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की ओर से समाधान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने बताया कि इसकी शुरुआत 21 अप्रैल से हुई है। समापन 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने बताया कि बताया कि विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका, उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा। यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवादों का कराए लोक अदालत में निस्तारण इस सुलह वार्ता का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है। जिसमे...