सराईकेला, अप्रैल 26 -- सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सिविल कोर्ट सरायकेला और अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। संदर्भित मामलों के निष्पादन के लिए 09 बेंचों का गठन किया गया। जिनमें न्यायिक पदाधिकारी और पैनल सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम जनता की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यवाही के दौरान परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित 2 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। जिसमें तीन लाख रुपए राशि का समझौता हुआ। लोक अदालत में 29 मामलों का निष्पादन किया गया। जिससे 4,43,350 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई।यह लोक अदालत त्वरित, सुलभ एवं कम खर्चीले न्याय माध्यम के रूप में प्रभावी सिद्ध हुई। यह भी पढ़ें- सरायकेला एवं चांडिल न्यायालयों में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन, 4....