विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 अगस्त से
आजमगढ़, जुलाई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। समाधान समारोह के तहत 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को एडीआर परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन ने बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने एवं आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका, उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण, समिति स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.