विशेष राजस्व शिविर में मामलों का निष्पादन, कई को मिली स्वीकृति
कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा। उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचल मुख्यालयों में 20 एवं 21 मई 2026 को आयोजित विशेष राजस्व शिविर में राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। शिविर के दौरान दाखिल-खारिज से संबंधित प्राप्त कुल 233 मामलों में से 58 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि 48 मामलों में शुद्धि पत्र (करेक्शन लेटर) जनरेट किया गया। इसके अलावा राजस्व से जुड़े अन्य प्रकार के कुल 396 मामलों में से 96 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष राजस्व शिविर का उद्देश्य आम लोगों को राजस्व संबंधी सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराना तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.