आजमगढ़, जून 26 -- मेहनगर (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र में लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से चलाया गया 10 दिवसीय विशेष अभियान बुधवार को संपन्न हो गया। 15 से 25 जून तक चले इस अभियान में विभिन्न राजस्व न्यायालयों ने सुनवाई में तेजी लाते हुए 209 मामलों का निस्तारण किया, जबकि 364 वाद अभी भी लंबित हैं, जिनकी नियमित सुनवाई जारी रहेगी। तहसीलदार विवेकानंद दूबे के निर्देशन में तहसीलदार न्यायालय, तहसीलदार न्यायिक न्यायालय, नायब तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायिक न्यायालय ने समन्वित रूप से अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान विशेष रूप से पुराने और लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता दी गई, जिससे बड़ी संख्या में वादों का निष्पादन संभव हो सका。 यह भी पढ़ें- विशेष राजस्व अभियान में 209 मामलों का निस्तारणअभियान का उद्देश्य तहसील प्रशासन क...