रामगढ़, दिसम्बर 25 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की आयोजित मेरा युवा भारत के अंतर्गत रिंग एंड रोज़ परिसर में विशेष युवा शिविर हुआ। इसमें रामगढ़, हजारीबाग और साहेबगंज से आए सैंकड़ों उत्साही स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित किया। 2047 तक भारत को एक समुन्नत, सशक्त और प्रभावी राष्ट्र बनाने के संकल्प का आह्वान किया। मेरा युवा भारत रामगढ़ के युवा प्रतिनिधि नितेश कुमार मोदी ने विषय पर विशेष प्रकाश डाला। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और सामुदायिक सेवा के माध्यम से युवा शक्ति 'विकसित भारत' के संकल्प को अवश्य साकार करेगी। मौके पर जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर, नितेश कुमार मोदी, उमेश कुमार, महेश कुमार, प्रतीक भारद्वाज, सोनू स्वराज...