लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों का खासा उत्साह दिखा। बीएलओ ने मौके पर ही मतदाता बनने को लोगों को फॉर्म-6 भरवाया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण किया। वह एमआईएस संस्थान में बने बूथ पर गए और मतदाताओं से बात की। लोगों से अपील की कि वह मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाएं। ऐसे युवा जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की हो चुकी है वह तत्काल फॉर्म-6 भरकर अपना नाम सूची में जुड़वाएं। अगर किसी के परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है या फिर कोई व्यक्ति दूसरी जगह स्थानांतरित हो गया है तो वह फॉर्म-...