जमुई, मई 10 -- झाझा,निज संवाददाता विशेष बस की नि:शुल्क व्यवस्था के तहत झाझा इलाके के आंखों के मरीज खासी संख्या में इलाज हेतु पटना रवाना हुए हैं। मोतियाबिंद से पीड़ित उक्त सभी मरीजों को ऑपेरशन हेतु समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने अपनी देखरेख में पटना के लिए रवाना किया। राठौड़ ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ,मस्तीचक के सौजन्य से जिस अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा इलाज किया जाना है,वह भारत के बड़े अस्पतालों में से एक है और उसकी सेवाएं गांवों तक में लगातार पहुंचकर गरीब असाहय लोगों हेतु वरदान साबित हो रही है। कहा कि मानवता की यह सेवा उन्हें बहिनकरने का अवसर मिला है। यह भी पढ़ें- निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन बताया कि डा.हर्ष कुमार के प्रयास से उक्त आयोजन हो रहा है, जिससे लोगों को काफी मदद मिल रही है। अखंड ज्योति अस्पताल के द्वारा निशुल्क नेत्र ...