धनबाद, अक्टूबर 4 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। धनबाद के पहले विशेष विद्यालय पहला कदम की संचालिका एवं समाजसेवी अनीता अग्रवाल को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित समारोह में टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। अडानी प्रेजेंट्स के तहत प्रदान किए गए इस सम्मान के लिए उनका चयन दिव्यांगता, विशेष बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया। सम्मान मिलने पर अनीता ने कहा कि उनके दिव्यांग बेटे कौशल अग्रवाल के कारण विशेष बच्चों को शिक्षित करने मुख्यधारा में लाने के लिए एक छोटे से स्कूल से शुरू हुआ सफर आज विशेष बच्चों को शिक्षित और सशक्त बनाने के बड़े अभियान में बदल चुका है। उनके नेतृत्व में पहला कदम स्कूल की खुलने से सैकड़ो बच्चों का उद्धार और विकास हुआ है। इस यात्रा में जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं...