दरभंगा, फरवरी 4 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय एवं प्रथम खंड (पूर्ववर्ती) के ऑनर्स, सब्सिडियरी एवं सामान्य कोर्स की प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा 14 से 16 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए जिलावार कुल आठ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दरभंगा जिले के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के कला संकाय के सभी विषयों की प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा एमएलएसएम कॉलेज केंद्र पर होगी, जबकि सभी विज्ञान विषयों की परीक्षा सीएम साइंस कॉलेज केंद्र पर ली जाएगी। मधुबनी जिले में गृह विज्ञान, संगीत एवं नाट्य की परीक्षा जेएमडीपीएल कॉलेज में, जबकि सभी विज्ञान विषय सहित अन्य कला विषयों की परीक्षा आरके कॉलेज में होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...