दरभंगा, जुलाई 29 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। लनामिवि में स्नातक तृतीय खंड (पूर्ववर्ती) प्रतिष्ठा/सामान्य परीक्षा 2026 की विशेष प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन तीन से छह अगस्त तक किया जाएगा। इस परीक्षा में वैसे छात्र-छात्राएं शामिल होंगे जो पूर्व में आयोजित प्रायोगिक परीक्षा में किसी कारण से शामिल नहीं हो सके। इस परीक्षा के लिए जिलावार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। दरभंगा में सभी विषयों की प्रायोगिक परीक्षा एमएलएसएम कॉलेज केंद्र पर, जबकि मधुबनी में जेएमडीपीएल कॉलेज केंद्र पर आयोजित होगी। समस्तीपुर में सभी विज्ञान विषय, मनोविज्ञान, भूगोल एवं प्राचीन इतिहास की प्रायोगिक परीक्षा आरएनएआर कॉलेज केंद्र पर, जबकि समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत एवं नाट्य शास्त्र की परीक्षा वीमेंस कॉलेज केंद्र पर ली जाएगी। बेगूसराय में सभी विज्ञान विषय, समाजशा...